28 October 2026

रोड़ीबेलवाला पिंक वेंडिंग ज़ोन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, नगर आयुक्त ने सुनी वेंडर्स की समस्याएं

विज्ञापन

 

हरिद्वार। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि वेंडर्स को जल्द से जल्द व्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

 

*वेंडर्स की समस्याएं सुनीं, निस्तारण का दिया आश्वासन*

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वेंडर्स से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने वेंडर्स को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेंडिंग ज़ोन में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए।

*स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील*

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने सभी वेंडर्स से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिंक वेंडिंग ज़ोन को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी वेंडर्स कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य वेंडर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में व्यवस्थित व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों एवं वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री अनिल कुमार, श्री आकाश कुमार एवं श्री शिव सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.