पति की लंबी उम्र के लिए समाजसेवी नीतू सिंह ने रखा निर्जला करवा चौथ व्रत, चांद देखकर तोड़ा उपवास
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ पर ज्वालापुर हरिद्वार की प्रसिद्ध समाजसेवी नीतू सिंह ने अपने पति धीरेश पाल सिंह की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखा।
 
सुबह से ही नीतू सिंह ने सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन बिना अन्न-जल के कठिन निर्जला व्रत का पालन करते हुए उन्होंने करवा चौथ की कथा सुनी और पति के स्वस्थ जीवन की कामना की।
शाम को चंद्रोदय के बाद उन्होंने छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए और फिर अपने पति धीरेश पाल सिंह के हाथों से जल ग्रहण कर उपवास खोला। इस दौरान उनका चेहरा सुहाग की चमक से दमक रहा था।
इस अवसर पर नीतू सिंह ने कहा कि करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में इस व्रत का विशेष महत्व है और इससे दांपत्य जीवन में मधुरता और मजबूती आती है।उन्होंने सभी सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर धीरेश पाल सिंह ने बताया कि करवा चौथ के पावन अवसर पर अपनी अर्धांगिनी के साथ इस पवित्र परंपरा का पालन करते हुए, भारतीय संस्कृति की उस सुंदर भावना को महसूस किया – जहाँ प्रेम, विश्वास और समर्पण ही रिश्तों की असली नींव हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दंपत्तियों के जीवन में सुख, शांति और दीर्घायु का आशीर्वाद बना रहे।संस्कार, परंपरा और परिवार – यही हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।



