भूतपूर्व संगठन हरिद्वार शाखा ने दिवंगत सब इंस्पेक्टर श्री कृपाल सिंह गोसाई जी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, CISF यूनिट BHEL हरिद्वार ने दिया अंतिम सैन्य सम्मान
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के भूतपूर्व सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी) श्री कृपाल सिंह गोसाई निवासी सिंहद्वार हरिद्वार के आकस्मिक निधन के पश्चात दिनांक 11 नवंबर 2026 को कनखल श्मशान घाट पर उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
 
यह संपूर्ण गरिमामयी अंतिम प्रक्रिया भूतपूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन हरिद्वार एवं ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष श्री रूपचंद आजाद एडवोकेट, श्री हिम्मत सिंह नेगी सहायक कमांडेंट CRPF एवं श्री धर्मपाल सिंह द्वारा की गई तत्काल पहल और कुशल समन्वय के परिणाम स्वरूप संभव हो सकी।
इस अवसर पर CISF यूनिट BHEL हरिद्वार से रिजर्व इंस्पेक्टर श्री हरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ अंतिम विदाई देने पहुंचे और महानिदेशक की ओर से शोक पत्र शोक संतप्त परिवार को सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।



