परम पूज्य करौली शंकर जी महाराज से ठाकुर विशाल सिंह राणा की विशेष मुलाकात, सनातन धर्म एवं संगठन के विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
हरिद्वार, 16 नवंबर 2026 परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर जी महाराज से आज एक विशेष एवं महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस अवसर पर ठाकुर विशाल सिंह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, वीरभद्र हिंदू परिषद व रूद्रवीर हनुमान दल ने महाराज जी से भेंट कर सनातन धर्म, सामाजिक सेवा, संगठन के विस्तार एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
 
मीडिया को संबोधित करते हुए ठाकुर विशाल सिंह राणा ने कहा कि परम पूज्य महाराज जी का व्यवहार, उनका आध्यात्मिक व्यक्तित्व और सनातन धर्म के प्रति उनकी विचारधारा अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके विचारों में धर्म, संस्कार, सेवा, समर्पण और समाज को सही दिशा देने की अद्भुत प्रेरणा मिलती है।
राणा ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के अचानक महाराज जी से मिलने पहुंचने के बावजूद उन्होंने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम में से बहुमूल्य समय निकालकर संगठन के सभी विषयों को गंभीरता से सुना और समझा। महाराज जी ने संगठन के उद्देश्यों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए।
इस दौरान महाराज जी ने आश्वासन दिया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पुनः एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सनातन धर्म की मजबूती, सामाजिक एकता, संगठन के विस्तार तथा समाज में व्याप्त कट्टरपंथी और हिंसक गतिविधियों जैसी चुनौतियों का कानूनी एवं संवैधानिक तरीके से सामना करने के लिए आवश्यक सहयोग और कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
ठाकुर विशाल सिंह राणा ने आगे कहा कि महाराज जी का स्नेह, मार्गदर्शन और सकारात्मक आश्वासन वीरभद्र हिंदू परिषद एवं रूद्रवीर हनुमान दल के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है। यह विशेष मुलाकात संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमें विश्वास है कि संतों के मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से धर्म, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर ठाकुर विशाल सिंह राणा द्वारा परम पूज्य करौली शंकर जी महाराज को उनका एक सुंदर छायाचित्र सादर भेंट किया गया।
इस विशेष मुलाकात के अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:
1. परम पूज्य करण गिरी जी महाराज — पायलट बाबा आश्रम, कनखल, हरिद्वार एवं वीरभद्र हिंदू परिषद।
2. श्री कुंवर पाल राणा — जिला अध्यक्ष, हरिद्वार, रूद्रवीर हनुमान दल, वीरभद्र हिंदू परिषद।
3. श्री अरुण यादव — जिला अध्यक्ष, हरिद्वार, वीरभद्र हिंदू परिषद।
4. श्री आरव राणा — जिला अध्यक्ष, हरिद्वार, राष्ट्रीय गौ रक्षा दल, वीरभद्र हिंदू परिषद।
5. श्री सौरभ जी — कार्यकर्ता, हरिद्वार, वीरभद्र हिंदू परिषद।



