18 November 2026

छठ महापर्व पर शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी सौगात, छठ मैया पार्क की नवनिर्मित सड़क का किया लोकार्पण

विज्ञापन

 

हरिद्वार,शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या-13 में गली नंबर-7 स्थित छठ मैया पार्क की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

 

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व से पूर्व ही इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया था तथा छठ पर्व के दिन तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया था। इससे छठ महापर्व के अवसर पर पार्क में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले व्रतधारी माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली।

*इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि* छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना का महान पर्व है। इस पावन अवसर पर छठ मैया पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण कराया गया, जिससे पर्व के दौरान ही क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सका।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छठ मैया पार्क क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, छठ पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.