21 November 2026

वूमेन एरा क्लब ने जगत इन होटल में धूमधाम से मनाया तुलसी विवाह, भक्ति और उल्लास का रहा माहौल- रंजीता झा

विज्ञापन

हरिद्वार। वूमेन एरा क्लब द्वारा जगत इन होटल में तुलसी विवाह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगीता राणा रहीं।

पूरे होटल परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया। तुलसी माता और शालिग्राम जी का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और तुलसी विवाह की रस्मों को बड़े उत्साह से निभाया।

 

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संगीता बंसल ने कहा कि “तुलसी विवाह हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और परिवार में प्रेम, समर्पण और संस्कार बनाए रखने का संदेश देता है। वूमेन एरा क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना है, जहां वे अपनी संस्कृति को जीवित रखते हुए समाज के लिए भी कार्य कर सकें। आज सभी बहनों ने मिलकर इस पर्व को इतनी भव्यता से मनाया, यह हमारे क्लब की एकता का प्रमाण है।”

इस अवसर पर संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि “तुलसी माता को माँ लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी विवाह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी शक्ति, श्रद्धा और पवित्रता का उत्सव है। आज वूमेन एरा क्लब की सभी बहनों ने जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ यह आयोजन किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। मैं कामना करती हूँ कि तुलसी माता सभी के घरों में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएं।” कार्यक्रम का संयोजन सुधा राठौर ने किया।

कार्यक्रम में चारू शुक्ला, रेणु तोमर, ऋचा, रश्मि, लीला रावत सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.