22 November 2026

श्री हंस जी महाराज ने अध्यात्म ज्ञान से बदला करोड़ों लोगों का जीवन – परमपूज्य श्री भोले जी महाराज

विज्ञापन

हरिद्वार। विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली द्वारा वैरागी कैम्प कनखल हरिद्वार में दो दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह का विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ।

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज और माताश्री मंगला जी के सानिथ्य में आयोजित इस समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त शामिल हो रहे है। योगीराज श्री हंस जी महाराज और माताश्री राजेश्वरी देवी के चित्रों के समक्ष नतमस्तक होने के बाद परमपूज्य श्री भोले जी महाराज ने कहा कि कहा यह मनुष्य शरीर हमें भगवान की भक्ति और भजन के लिए मिला है, इसे हमें व्यर्थ की बातों में नहीं गवाना चाहिए। उन्होंने– हंसा निकल गया पिंजड़े से खाली पड़ी रही तस्वीर तथा जीवन है बेकार भजन बिन दुनिया में– आदि भजनो की प्रस्तुति कर लोगों को ज्ञान, भक्ति और जनकल्याण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

इस मौकै पर माताश्री मंगला जी ने योगीराज श्री हंस जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड श्री हंस जी महाराज की जन्मभूमि और कर्मभूमि रहा है। हरिद्वार को हरि और हर का द्वार कहा जाता है। यह देश-विदैश के करोडों लोगों की आस्था और श्रद्धा का तीर्थस्थान‌ है। उन्होंने कहा कि श्री हंस जी महाराज ने हरिद्वार से ही अध्यात्म‌ ज्ञान के प्रचार और जनकल्याण के कार्यों का शुभारम्भ किया था।

माता श्री मंगला जी ने कहा कि श्री हंस जी महाराज अपने समय की ऐसी महान विभुति थे जिन्होंने अध्यात्म ज्ञान के द्वारा देश-विदेश के करोड़ों लोगों के दिलों में ज्ञान की ज्योति जलाई तथा उंन्हें सत्कर्म, परोपकार और मानव सेवा के लिए प्रेरित किया।

माताश्री मंगला जी ने कहा कि आज श्री हंस जी महाराज के नाम पर द हंस फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थय, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, शुद्ध पेयजल, जैविक खेती तथा हंस गौशाला आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

समारोह में श्वेता जी सहित देश के विभिन्न् तीर्थों से आये अनुभवी संत-महात्माओं ने भी सत्संग विचार रखे। भजन गायकों ने सुमधुर भजनों से लोगों को आनंदित किया।

22 नवम्बर को सायं 5 बजे से 8 बजे तक वैरागी कैम्प, कनखल, हरिद्वार देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी की होगी मजन संध्या।

बी.के.त्यागी पत्रकार मीडिया प्रभारी

हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर, दिल्ली

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.