23 November 2026

कोर इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT 2026 का समापन

विज्ञापन

 

हरिद्वार,रुड़की। COER यूनिवर्सिटी, रुड़की में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT 2026 (इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस विद एडवांस्ड पावर टेक्नोलॉजीज: ए फ्यूचर ट्रेंड) शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह सम्मेलन 19 से 21 नवंबर 2026 तक हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया। इसका आयोजन आईईईई (IEEE) और आईईईई इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी के सहयोग से हुआ।

 

तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन में कुल 36 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 278 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में स्मार्ट ग्रिड, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सिग्नल प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों जैसे विषयों पर देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा जगत और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाना, उभरती तकनीकों पर चर्चा करना और टिकाऊ व नवाचार-आधारित तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करना था। स्वीकृत और प्रस्तुत शोध पत्रों को आईईईई एक्सप्लोर (IEEE Xplore) डिजिटल लाइब्रेरी में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा, बशर्ते वे आईईईई के मानकों पर खरे उतरें।

समापन अवसर पर आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, सत्र अध्यक्षों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.