23 November 2026

विश्वविद्यालय पतंजलि में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

विज्ञापन

 

हरिद्वार, 23 नवंबर,विश्वविद्यालय पतंजलि, हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (FNYS) द्वारा 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ भारत” (Naturopathy and Healthy India) रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन एवं पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति पूज्या साध्वी डॉ. देवप्रिया जी ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. बी.टी. चिदानंद मूर्ति ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व तथा वर्तमान स्वास्थ्य परिदृश्य में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रस्तुतीकरण, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक चिकित्सा, प्राकृतिक जीवनशैली एवं निवारक स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। इसमें भूमि गोयल एवं योजा विजयवार के समूह ने प्रथम, देवांशी ने द्वितीय तथा आंचल, सुमति एवं प्रगति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में सबूरी (DNYT) ने प्रथम, हर्षवर्धन ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम “सेपियंस” ने प्रथम, टीम “वाइटलिक्स” ने द्वितीय तथा टीम “अचीवर्स” ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्राकृतिक चिकित्सा विषयक सांस्कृतिक नृत्य ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को प्राकृतिक चिकित्सा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, प्राकृतिक जीवनशैली तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने इस विचार को सुदृढ़ किया कि स्वस्थ भारत के निर्माण में प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली एवं प्राकृतिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. संगीता शर्मा, समन्वय डॉ. सिद्धार्थ यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ. नागराज ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर स्वामी अर्शदेव जी, स्वामी आर्यदेव जी, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र मित्तल, डॉ. ऋत्विक सहाय बिसारिया, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. कृष्ण चांडक डीन-योग विज्ञान विभाग, डॉ. वी.के. कटियार, डॉ. सांवर सिंह

डीन-छात्र कल्याण एवं डॉ. गौतम प्रमुख रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज के डीन डॉ. एन.एस. गणेश अय्यर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के विद्यार्थिगण, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षकगण ने योगदान दिया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.