27 November 2026

बी.एच.ई.एल. अनुसूचित जाति इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (1075), हरिद्वार की ऐतिहासिक पहल-भेल कर्मचारीयो तक पहुंचे भारतीय संविधान का ज्ञान- यशवंत सिंह

विज्ञापन

संविधान दिवस समारोह में 1000 भारतीय संविधान वितरण अभियान का शुभारंभ

हरिद्वार। भारतीय संविधान दिवस के पावन अवसर पर बी.एच.ई.एल. अनुसूचित जाति इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (1075), भेल हरिद्वार द्वारा संविधान दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र कुमार ने एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल की जानकारी साझा करते हुए घोषणा की कि एसोसिएशन द्वारा पहले चरण में भेल के 1000 कर्मचारी साथियों तक भारतीय संविधान की प्रति पहुंचाने के उद्देश्य से 1000 भारतीय संविधान वितरित करने के अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है जिसकी शुरुआत संविधान की पहली प्रति रंजन कुमार जी कार्यपालक निदेशक भेल हरिद्वार को भेटकर आरंभ किया गया उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों, सम्मान और समान अवसरों का आधार है। संविधान की जानकारी प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक तक पहुंचना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों में संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार द्वारा किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यशवंत सिंह,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, हरिद्वार, उत्तराखंड ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता, सामाजिक न्याय एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में संवैधानिक प्रावधानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान के प्रति जागरूकता को सामाजिक विकास एवं समानता के लिए आवश्यक बताया।

श्री पंकज कुमार रावत जी, संपर्क अधिकारी (SC/ST), भेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की मूल भावना को समझने और उसे अपने व्यवहार एवं कार्यसंस्कृति में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के संरक्षक श्री आर.एल. व्यास ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के आपसी संबंध पर अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए बाबा साहेब के शैक्षणिक एवं सामाजिक विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, सामाजिक समानता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

एसोसिएशन की यह पहल केवल संविधान की पुस्तक वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका व्यापक उद्देश्य भेल के प्रत्येक कर्मचारी साथी को संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों एवं कर्तव्यों से परिचित कराना है।

एसोसिएशन का मानना है कि जिस संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा का अधिकार दिया है, उस संविधान की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। यह अभियान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें शिक्षा, जागरूकता और समानता के माध्यम से एक बेहतर समाज के निर्माण की कल्पना की गई है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में संगठन के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार ने समारोह के समापन की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभी वक्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित कर्मचारी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संवैधानिक मूल्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी साथियों के सहयोग एवं सहभागिता से ही ऐसे सामाजिक एवं रचनात्मक अभियान अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन संविधान के मूल आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण और जागरूक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार (कोषाध्यक्ष), नितेश डाबरे (सचिव अंबेडकर भवन), शिवकुमार (संयुक्त प्रभारी), राज सिंह ,करण पाल , मोहकम सिंह ,सुशील कुमार, अशोक कटारिया, मनजीत सिंह, अशोक कुमार, खड़क सिंह, सुबोध कुमार, धर्मवीर ,वंदना सैनी सलमा खातून, नसीर अंसारी, गौतम, बृजेश कुमार,संतोष खरवार, राजेश कुमार ,सचिन कुमार, आकाश कुमार, प्रेमचंद सिमरा, शिवचरण, जयपाल सिंह, जगपाल सिंह, अरुण गौतम,सुखपाल सिंह, रतीराम, उदय राम, सतपाल, दीपक ,पवन, विनोद विनय डाबरे, संदीप, रंधावा आदि सैकड़ो की संख्या मे महिलाऐ पुरुष उपस्थित रहे

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.