रानीपुर विधानसभा से भी संत आए मैदान में, जल्द करेंगे दावेदारी
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज हो गई है। अब संत समाज से भी एक बड़ा नाम मैदान में उतरने की तैयारी में है। *मां कामाख्या पुत्र करती गिरी* की रानीपुर से दावेदारी की चर्चाएं जोरों पर हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी प्राथमिक दावेदारी रानीपुर सीट से ही मानी जा रही है।
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मां कामाख्या पुत्र कार्तिक गिरी महाराज काफी समय से सक्रिय हैं और यहां अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटे हैं।
 
दो सीटों पर भी लड़ सकते हैं चुनाव?
चर्चा यह भी है कि समीकरण बदले तो हरिद्वार विधानसभा सीट से भी ताल ठोक सकते हैं। राजनीतिक हलकों में दो सीटों से चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फिलहाल इसे संभावित चुनावी रणनीति के रूप में ही देखा जा रहा है। अंतिम स्थिति उनके आधिकारिक रुख के बाद ही स्पष्ट होगी।
रानीपुर सीट से मां कामाख्या पुत्र कार्तिक गिरी महाराज की संभावित दावेदारी आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति को नया मोड़ दे सकती है।



