गुरुदेव अलवर वाले बाबा जी ने अपने तपोबल से भक्तों का कल्याण किया श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज
हरिद्वार श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम मे परम पूज्य गुरुदेव 1008 पंडित श्री राम गोपाल जी महाराज अलवर वाले बाबा जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर आश्रम में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव अलवर वाले बाबा ज्ञान और त्याग का एक विशाल सूर्य थे उन्होंने अपने तपोबल से लाखों भक्तों के कष्ट हरे भटके हुए लोगों को जीने की सही राह दिखाई परम पूज्य गुरुदेव ने दीन दुखी सभी जाति धर्म के लोगों के अपने तपोबल से कष्ट हरे आज भी श्री बालाजी दरबार संभापुर दिल्ली तथा श्याम वैकुंठ धाम कांगड़ी मे उनका आशीर्वाद और तपोवन विद्यमान है मन्नतो की झोलियां लेकर भक्त आते हैं और अलवर वाले बाबा जी बालाजी महाराज की कृपा से पूर्ण होने पर हंसते गाते अपने घर को जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत डॉ आचार्य राजेश ओझा ने कहा गुरु साक्षात इस पृथ्वी पर ईश्वर के प्रतिनिधि हैं उनके ज्ञान के बिना मनुष्य पशु सामान जो सच्चे मन से गुरु के दिए हुए संस्कार और शिक्षा को ग्रहण करता है उसका भाग्य सूर्य के समान प्रकाशमान हो जाता है और जो अज्ञानतावस उनके द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार ग्रहण नहीं कर पाता वह जीवन के अधर में रहता है जिस शिखर पर उसे पहुंचना होता है वहां कभी नहीं पहुंच पाता गुरु मिलते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान इस अवसर पर महंत ऋषिश्वरानंद महाराज बाबा हठयोगी महाराज महंत वरुण शर्मा महंत बाल कृष्ण दास सुरेश कुमार दीक्षित संजय शर्मा पुजारी राकेश डॉ बी के मिश्रा अशोक चौहान गोपाल गर्ग आशीष मेहरा महेंद्र चौहान सुशील महंत सतीश गिरी वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण महाराज श्री श्रवण दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सभी संत महापुरुषों तथा भक्तजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत 1008 श्यामसुंदर दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर विशाल कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित था
 

