ज्ञान मनुष्य का संपूर्ण विकास करता है जो गुरु से प्राप्त होता है श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमा ध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा ज्ञान मनुष्य की बुद्धि का विकास करता है जिसके माध्यम से मनुष्य कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचता है और यह सब उसे गुरु के माध्यम से प्राप्त होता है सर्वप्रथम बच्चों की गुरु उसकी माता होती है फिर गुरुकुल में शिक्षा अध्ययन कराने वाले शिक्षक उसके गुरु होते हैं उसके उपरांत उसे धर्म कर्म और अध्यात्म और संस्कार का ज्ञान देने वाले आध्यात्मिक गुरु उसके जीवन का निर्माण करते हैं ताकि संपूर्ण संस्कारों से पूरी तरह शिक्षित होने के बाद उसे जीवन की परख हो सके उसमें अच्छे संस्कार उत्पन्न हो सके उसमें जीवन जीने की अच्छी कलाआ सके उसे धर्म और आध्यात्मिक का पूर्ण ज्ञान हो वह शिष्य कभी असफल हो ही नहीं सकता हर बुलंदी पर हर रास्ते पर कामयाबी उसके कदम चूमेगी मन में ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था दूसरों के प्रति सम्मान दुर्बलों के प्रति दया जिस मनुष्य के अंदर है उसे पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है भगवान हरि उस पर सदैव प्रसन्न रहते हैं।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.