अंतरिम बजट से थी राहत की उम्मीद ,सिलेंडर के दामों ने तोड़ी कमर

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 
हरिद्वार 1 फरवरी 2024,आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने अंतरिम बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सामान्य बजट बताया और इसे मोदी सरकार का बजट बताया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा लोकसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट 2024 पेश किया गया । चुनाव पूर्व बजट से उम्मीद थी कि लोगों को महंगाई के इस दौर में राहत मिलेगी और केंद्र सरकार पेट्रोल,डिजल के दामों में कटौती करेगी परंतु ठीक इसके विपरीत बजट से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹14 की वृद्धि कर लोगों की कमर तोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है। लंबे समय से मिडिल क्लास ओल्ड टैक्स स्लैप में बदलाव का इंतजार कर रहा था परंतु आयकर दाताओं को अंतरिम बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। केवल और केवल केंद्र मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां का बखान किया है इंडियन रिवेन्यू सर्विस अधिकारी बाला मुरुगन को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख दिया था। आज लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो रही है। सरकार के खिलाफ बोलने पर फर्जी तरीके से गिरफ्तारियां हो रही है। विपक्षी पार्टियों को कूटनीतिक तरीके से जॉच एजेंसी का दुरुपयोग कर जेल भेजा जा रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या हुई है उससे स्पष्ट हो गया है की आने वाले समय में विपक्ष विहीन सरकार चलेगी। 2014 में किसानों की आई दुगनी का वादा कर सरकार सत्ता में आई थी। परंतु इस बार भी किसानों की अनदेखी की गई है। कुल मिलाकर 57 मिनट के भाषण में बजट सत्र में कोई खास उपलब्धि नहीं मिली है।।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.