चलो अभियान के अंतर्गत नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा शिवालिक नगर के कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों से जन सम्पर्क किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलायें जा रहे चलो अभियान के अंतर्गत नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा शिवालिक नगर के बूथ नंबर 186 व मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने बूथ नंबर 160 पर प्रवास कर कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों से जन सम्पर्क किया।
नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के निमित्त बूथ पर प्रवास कर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान के निमित्त बूथ पर निवास करने वाले विशिष्ट लोगों से भेंट की और भाजपा सरकार द्वारा करायें जा रहे कार्यों की चर्चा की। प्रवास के दौरान बूथ पर पांच स्थानों पर दीवार लेखन कार्य किया और मंदिरों में जाकर दर्शन कर उनके पुजारियों से भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश उन्नति कर रहा है अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है प्रवास के दौरान सभी को इन योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से जन सम्पर्क किया। मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि यह अभियान भाजपा शिवालिक नगर के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवास करके सभी योजनाओं की जानकारी निचे स्तर तक दी जा रही है ताकि कोई भी लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने से न रह जाए। इस अभियान के द्वारा सभी से सम्पर्क किया जा रहा है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पार्टी कार्यकर्ता बंधु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.