21 February 2026

श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए जिला कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार श्रीलंका के सिविल सेवकों के लिए जिला कार्यालय सभागार में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे श्री लंका के 40 सिविल  सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कार्यालय पहुंचने पर डेलिगेशन का तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने तथा आईएएस ट्रेनी दीपक शेट ने केंद्र व राज्य सरकार, त्रिस्तरीय पंचायतों नगर निकायों की स्थापना, महत्व तथा कार्यप्रणाली, जिला मजिस्ट्रेट के विकास, आपदा, निर्वाचन, कानून एवम शांति व्यवस्था आदि से संबंधित कार्य एवम शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनकल्याण हेतु संचालित योजनाओं के चयन, संचालन, योजनों में धनराशि के प्रवाह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने भारत–श्रीलंका के संबंध, कल्चर आदि के बारे में विस्तार से बताया तथा   श्री लंका से पारिवारिक लगाव के बारे में भी अपने अनुभव साझा किए।
एसपी क्राइम तथा ट्रैफिक पंकज गैरोला ने कानून व शांति व्यवस्था बनाने रखने में पुलिस प्रशासन, इंटेलिजेंस की भूमिका तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान कोर्स कॉर्डिनेटर एण्ड इंचार्ज डॉ. एपी सिंह, टीम लीडर एवम् डिविजनल सेक्रेट्री रंगना सजीवा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.