21 February 2026

26 मार्च 2024 को श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर में लगेगा बालाजी दरबार-श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज

विज्ञापन

 

हरिद्वार 5 मार्च 2024,हरिद्वार श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए श्री महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने कहा इस कलयुग में सत्संग सत्य की संगत हरि का भजन ही भक्तों के लिए भवसागर पार जाने का आधार है गृहस्थ जनों के लिए कुछ पल कुछ मिनट का सत्संग भजन पाठ पूजा ही पर्याप्त है साधु संतों के लिए उनकी परवर्ती तथा वृत्ति तथा मनो इच्छा के अनुसार कठिन भक्ति से ईश्वर उन्हें तपोबल प्रदान करते हैं क्योंकि संत महापुरुष अपने भक्तजनों के कल्याण के उद्देश्य से भक्ति करते हैं ताकि उनका कल्याण हो उन्हें उन्नति का पथ प्राप्त हो उनके भक्तों की सभी इच्छाएं भगवान पूर्ण करें इसलिए साधु संत कठोर तपस्या से अर्जित तपोबल अपने भक्तों के कल्याण इस जगत के कल्याण के लिए करते हैं इस संसार में गुरुजनों की महिमा बड़ी ही अपरंपार है संत महापुरुषों के प्रतिएक कार्य में भक्तजनों का हित निहित होता है इसी भावना के निहित होकर परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 पंडित राम गोपाल शर्मा अलवर वाले बाबा जी महाराज के परम शिष्य सतगुरु देव 1008 श्यामसुंदर दास जी महाराज होली के पावन पर्व पर 26 मार्च 2024 को श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर में भक्त जनों की पुकार सुनकर श्री बालाजी के दरबार में पधार रहे हैं सभी भक्तजनों की अर्जियां बाची जाएगी तथा बालाजी महाराज उनके सभी दुख दर्द कष्ट हरेंगे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.