नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़ों, फूल मालाओं व नारेबाजी से त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत अभिनन्दन किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के विशाल रोड़ शो का प्रथ्वीराज चौहान चौक बहादराबाद में पहुंचने पर नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़ों, फूल मालाओं व नारेबाजी से त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत अभिनन्दन किया। नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकताओं में काफी जोश है और जिस तरह से जगह जगह बड़ी संख्या में पहुंचकर त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का स्वागत किया है उससे यह पता चल गया की भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार में रिकॉर्ड वोटो से विजय प्राप्त करेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास के कार्य हुए हैं और अनेक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को मिला हैं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम उत्तराखंड की पांचों सीटें जीत रहे हैं और इस बार हरिद्वार में त्रिवेंद्र सिंह रावत जी रिकोर्ड मतों से विजय होंगे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र नेगी व रितु ठाकुर, अर्जुन चौहान, रीना तोमर, जोगिंदर पंवार, सुधांशु राय, देव विख्यात भाटी, केशव चौहान, अंशुल शर्मा, शुभलक्ष्मी, दीपीका, सपना, कल्पना, स्वेता, वेदांत चौहान, दिनेश चन्द्रा, सुमित पांडे, निलेश, सुजान सिंह, कविता, संजय चौहान, प्रणय चौरसिया, रीना नेगी,कमल, बागेश्वरी, बिना कोटनाला, साधना राघव, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, पंकज चौहान, मुकेश गुप्ता, मनोज शाहू, भगत, पदम राजपूत, अंकित गुज़र, देवेन्द्र कंडारी, देवकीनन्दन पुरोहित,विमल , गौरव रौतेला, जुगनिश शर्मा, सपना पंडित, विवेक, आलम सिंह रावत,राजेन्द्र सिंह नेगी, विजय पाल सिंह बिष्ट, सुजान सिंह बिष्ट, एम एस रावत, तेजपाल सिंह नेगी, अशोक कुमार, प्रेम सिंह भण्डारी, लक्मण सिंह राणा, राधेश्याम हाजरा, मोहन सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, उमेश कुमार, दीवान सिंह, राजेन्द्र सिंह रावत, मुकेश कुमार पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.