भारी मतों से विजयी होंगे भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी: स्वामी यतीश्वरानंद

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा निकाले जा रहे रोड शो के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास भव्य स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।
शुक्रवार को भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली से लौटते समय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारसन बार्डर से भव्य स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोड शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाते हुए कहा कि मिशन—2024 फतह करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आमजन से लेकर खासोआम भाजपा की नीतियों से खुश है और इसी का नतीजा है कि नारसन बार्डर से लेकर डोईवाला तक भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भव्य स्वागत में जनता का सैलाब उमड़ा हुआ है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से युवाओं के साथ सभी वर्गों में खुशी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताकर विकास कार्यों को सुचारू रखने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, डॉ प्रणव यादव, भाजयुमो उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, महामंत्री सचिन चौहान, सांसद प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी, राजन मेहता, ओमकार जैन आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.