40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में पहली बार धूम-धाम से मनाया गया बैठक होली:- प्रदीप कुमार राय

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार,सेनानायक श्री प्रदीप कुमार राय एवं उप सेनानायक श्री सुरजीत सिंह पंवार* द्वारा वाहिनी में प्रथम बार होली के शुभ अवसर पर बैठक होली का आयोजन किया गया जिसमें सांय काल को 3 बजे से 6 बजे तक श्रीमती ऋतु राय धर्म पत्नी सेनानायक श्री प्रदीप कुमार राय एवं श्रीमती पूजा पंवार धर्म पत्नी उप सेनानायक श्री सुरजीत सिंह पंवार की आग्रह पर कुमाऊनी महिला मण्डल दल कनखल हरिद्वार एवं जय बद्रीविशाल ग्रुप के महिलाओं एवं वाहिनी में मौजूद महिला दल के द्वारा बैठक होली का अयोजन किया गया जिसमें वाहिनी परिवारजन की महिलाओं द्वारा बढ-चढ कर भाग लेकर एक-दूसरे पर गुलाल एवं पुष्प होली खेली गई।
वहीं सांय काल को सेनानायक श्री प्रदीप कुमार एवं उप सेनानायक श्री सुरजीत सिंह पंवार द्वारा होली के शुभ अवसर पर पर्वतीय लोक लोक कला मंच, 40वीं वाहिनी की आर्केस्ट्रा टीम एवं 40वीं वाहिनी आर0टी0सी0 द्वारा बैठक होली के शुभ अवसर पर होली के गीतों को गाया गया साथ ही सेनानायक *श्री प्रदीप कुमार राय* द्वारा कई पहाड़ी गाने गाये जिस पर वाहिनी के सभी अधिकारी/कर्मचारी बिना डान्स किये अपने-आपको रोक नहीं पाये। कला मंच के द्वारा *सेनानायक श्री प्रदीप कुमार राय एवं उप सेनानायक श्री सुरजीत सिंह पंवार* का बैठक होली आयोजित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 हरीश चन्द्र गुरूरानी, श्री प्रकाश पाण्डे, श्री नवीन पन्त, श्री भैरव पन्तोला, श्री केशव दत्त बलियानी, श्री अजय पन्त, श्री रमेश चन्द्र श्री बृजेश जोशी, श्री पंकज मेलकानी, श्री नीरज पन्त, प्रकाश जोशी, डॉ0 हिमांशु पण्डित, श्री अनुराग उपाध्याय, श्री चन्द्र बल्लभ मठपाल, श्री रमेश जोशी, कैलाश गहतोडी, वाहिनी से शिविरपाल श्री राजपाल सिंह रावत, दलनायक श्री महिपाल सिंह, दलनायक श्रीमती अनुपमा राणा आरटीसी आरआई श्री ओमप्रकाश, सूबेदार मेजर श्री विक्रम सिंह भण्डारी समस्त दलनायक/प्रभारी दलनायक, वाहिनी में मौजूद सभी अधि0/कर्मचारी एवं 40वीं वाहिनी के समस्त रिक्रूटआरक्षी आदि शामिल हुए।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.