जीवन में शांति और सुकून होना अति आवश्यक है महामंडलेश्वर संजय गिरी महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर) कांगड़ी स्थित श्री प्रेम गिरी बनखंडी धाम में होली के पावन पर्व पर अपने श्री मुख से उदगार व्यक्त करते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर परम विभूषित परम वंदनीय 1008 श्री संजय गिरी जी महाराज ने कहा जिसके जीवन में शांति और सुकून नहीं उसका जीवन निष्फल है क्योंकि धन जीवन में कुछ पल का आराम तो दे सकता है सुविधा दे सकता है किंतु शांति और सुकून केवल सत्संग और हरीभजन के माध्यम से प्राप्त हो सकता है गुरुजनों के श्री मुख से प्राप्त हुए ज्ञान से अपार सुख शांति की प्राप्ति हो सकती है इसलिए मनुष्य के जीवन में हरि के भजन का होना महापुरुषों के साथ सत्संग का होना नितांत आवश्यक है धन की अधिकता केवल आपके अंदर विकार उत्पन्न कर सकती है किंतु अच्छी संगत आपके अंदर उच्च विचार उत्पन्न करने के साथ-साथ अपार शांति भी प्रदान कर सकती है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.