ना घमंड में रहिए ना अहंकार में रहिए बस हरि भजन में चूर रहिए:-श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज

प्रमोद कुमार हरिद्वार
 
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर) श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए कहा जीवन में घमंडी और अहंकारी व्यक्ति सदैव अपनी दुर्गति को प्राप्त होता है इसलिए ना घमंड में रहिए ना अहंकार कीजिए बस हरि भजन में लगे रहिए जिससे विचार न मिलते हो उससे सदैव दूर रहिए कई इंसान बड़े अजीब होते हैं उन्हें अपने ज्ञान का अहंकार होता है उन्हें अपनी शक्ति का घमंड होता है लेकिन अहंकारी व्यक्ति का अहंकार ही उसे एक दिन ले डूबता है इसलिए हे भक्त जनों मन में सदैव सच्ची आस्था श्रद्धा होनी चाहिए दूसरों के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए अगर कोई कुछ कह रहा है तो उसे कभी भी अनसुना नहीं करें क्योंकि हर किसी की बात का कोई ना कोई मोल होता है संत महापुरुष कई बार मनुष्य को सत्य की राह दिखाते हैं किंतु अहंकार के मद में चूर मनुष्य कभी अपने कल्याण के लिए कही गई बात पर ध्यान नहीं देते इसलिए सदा जीवन मे उच्च विचार मनुष्य के लिए कल्याणकारी है अधिक धन मनुष्य में घमंड और अहंकार उत्पन्न कर देता है इसलिए जीवन में सभी वस्तुओं का चीजों का धन का एक समान असमंजस होना चाहिए तभी मनुष्य अपने जीवन को कल्याण की ओर ले जाता है ना कुछ खोने का गम ना कुछ पाने की लालसा और भगवान हरि के चरणों में विश्वास ही कल्याण का माध्यम है 26 मार्च 2024 को श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर में बालाजी भगवान का दरबार लगेगा जहां होगा सभी भक्तों के कष्टो का निवारण परम पूज्य गुरुदेव परम विभूषित धर्म परायण समाज के सच्चे मार्गदर्शक श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज सभी भक्तों को बालाजी महाराज के श्री चरणों से राम नाम की विभूति प्रसाद स्वरूप प्रदान करेंगे शिव हनुमान मंदिर सभापुर दिल्ली में बालाजी का दरबार 25 मार्च 2024 को दोपहर तक चलेगा।

