सदैव भगवान भक्त की भक्ति और आस्था देखते हैं-श्री महंत सूरज दास
विज्ञापन
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार भूपतवाला स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर श्री सीताराम धाम भूपतवाला में भक्त जनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए श्री महंत सूरज दास जी महाराज ने कहा सदैव भगवान भक्त की भक्ति और आस्था देखते हैं अगर भक्ति सच्ची है तो आपको कदम कदम पर भगवान राम माता जानकी भगवान बजरंगबली किसी न किसी रूम में आपकी मदद करने के लिए आते रहेंगे।
 
किंतु भक्त के मन में सदैव ऐसी आस रहनी चाहिए की हे प्रभु जो है वेदना तेरी वही आस है मेरी जिस प्रकार भक्त भगवान से मिलने के लिए लालहीत रहते हैं इसी प्रकार भगवान भी अपने भक्तों से मिलने के लिए सदैव लालहित रहते हैं ऐसे ही है।
विज्ञापन

