सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन

 

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

मनोज ठाकुर ,हरिद्वार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की हाई स्कूल और इंटर कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के छात्र आनन्द नौटियाल ने 94.8% अंक प्राप्त करके प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार मीणा ने 94.4% अंक प्राप्त करके 11वां तथा अंशुल जोशी ने 93% अंक प्राप्त करके 18वां स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल परीक्षा में पद्मा जोशी ने 95.6% अंक प्राप्त करके 20वां स्थान, वंशिका ने 95.2% अंक प्राप्त करके 22वां तथा महिमा चौधरी ने 94.8% अंक प्राप्त करके 24वां स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के 6 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में कृष्ण शर्मा, प्रियांशी सिंह, मुकेश कोटिया, सुहानी सैनी, हिमांशु जोशी, सोनम पांडे, पवित्रा पूरी, काजल पांडे, स्नेहा पांडे, योगिता मोनी, मोहित चंद्र, अमन पटवाल, मुस्कान, शिवानी शर्मा, खुशी निषाद, रीमा निषाद, दिव्यांशी, चिराग भट्ट, कृष्ण शर्मा, विशाखा, राकेश यादव, सुप्रिया, स्नेहा गर्ग, गुनगुन, देव भाटिया और जतिन नेगी जबकि हाई स्कूल परीक्षा में आयुषी, श्री भाटिया, दीपांशु गढ़कोटी, विकास सती, सागर, आयुष मिश्रा, अभिषेक सैनी, सुहानी, सलोनी रावत, साहिल, विशाल कुमार, आदित्य बत्रा, हर्षित कोठारी, अंशिका राजपूत, शिवानी वंशकार, तृप्ति कुमारी, प्रीति, देवेश मेहरवाल, सूरज नाग, दिव्यांशु नौटियाल, शगुन, खुशी शर्मा, कृष्णा वर्मा और कृष्णा केसवानी ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।वइस अवसर पर विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ विजय पाल सिंह जी और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ विजय पाल सिंह जी ने विद्यालय के आचार्य भूपेंद्र सिंह, प्रकाश सकलानी, विजय अग्रवाल, सुरुचि त्यागी, कृष्ण गोपाल रतूड़ी, शैलेंद्र रतूड़ी, मनीष धीमान, गीता जोशी, नीलम जोशी,सोनी त्यागी और बुद्धि सिंह को विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.