गुरुजनों का सानिध्य और अच्छी संगत बड़े ही भाग्य से प्राप्त होती है महामंडलेश्वर श्री संजय गिरी जी महाराज
प्रमोद कुमार हरिद्वार
मनोज ठाकुर,हरिद्वार कांगड़ी स्थित श्री प्रेम गिरी बनखंडी धाम मेअपने श्री मुख से भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य श्री संजय गिरी जी महाराज ने कहा गुरुजनों का सानिध्य हरि भजन और सत्संग और अच्छी संगत बड़े ही भाग्यशाली लोग ग्रहण कर पाते हैं अगर आप किसी अज्ञानी मानव को अच्छा संस्कारी बनना चाहे तो उसमें उसकी सहभागिता होना भी जरूरी है क्योंकि जब तक वह अपनी अज्ञानता का पर्दा स्वयं अपने मन मस्तिष्क से नहीं हटाएगा बड़े से बड़ा ज्ञानी भी उसका उद्धार नहीं कर सकता उसके अंदर अच्छे संस्कार नहीं डाल सकता इसलिए जीवन में अच्छी उठ बैठ अच्छी सोच अच्छे विचार साधु संतों की संगत गुरुजनों का आशीर्वाद तथा अपने माता-पिता का स्नेह आशीर्वाद और संस्कार होना आवश्यक है यह सब गुरुजनों के प्रताप से ही संभव हो सकता है जब भी समय मिले जहां भी सत्संग हो रहा हो उसे कुछ पल रुक कर ध्यान से अपने मन मस्तिष्क में धारण करें यही आपके कल्याण का माध्यम बनेगा
 

