भेल जाट विकास मंच ने युवाओं की कराई कैरियर काउंसिलिंग।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार ,भेल जाट विकास मंच समाज के उत्थान हेतु समय समय पर कार्य करता रहता है। उसी कड़ी में युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बारे में जानकारी देने व बच्चों के मन में आरहे विभिन्न प्रश्नों का समाधान करने एवं उनको प्रोत्साहित करने हेतु कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन इंटरनेशनल क्लब,सैक्टर-5, बीएचईएल में दिनांक 19 मई 2024 को किया गया। जिसमें गुरूकुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रविन्द्र कुमार, महिला विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति शशि प्रभा, एस.एम.जे.एन. कॉलेज के प्रोफेसर श्री जसवीर सिंह तोमर, प्रबंधक बीएचईएल श्री नागेन्द्र बिजरानिया जी एवं योगेश तंवर जी ने, बच्चों व युवाओं की शंका का समाधान किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर , बच्चों ने भविष्य में अपने देश समाज को आगे ले जाने हेतु अपने पूरे मनोयोग से अध्यन कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। वहॉ आये अभिभावकों ने भी कैरियर काउंसिलिंग में आयी फैकल्टी से बच्चों को आशान्वित रखते हुए कैसे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है यह जाना।
उक्त कार्यक्रम में जाट विकास मंच के संरक्षक श्री विवेक सिंह (अपर महाप्रबंधक) ने कहा कि बच्चे हमारी पूंजी हैं अतः समस्त अभिभावक उन पर विशेष ध्यान दें एवं उन्हें उनकी क्षमता को पहचानते हुए संबंधित क्षेत्र में दक्ष बनायें। अध्यक्ष श्री सुशील कुमार आर्य (वरि.प्रबंधक, भेल) ने कहा कि “बच्चे हमारा भविष्य हैं, अतः हमारी जिम्मेवारी बनती है कि वे अच्छी एवं गुणतायुक्त शिक्षा पायें एवं शिक्षा से समाज व देश का नाम दुनिया में रोशन करें।“
जाट विकास मंच के महामंत्री श्री राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे बच्चे ऊर्जा से ओत-प्रोत हैं, उनमें अद्वितीय प्रतिभायें हैं। इसलिएअभिभावक उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उनको उसी दिशा में अपना सहयोग प्रदान करें, तो बच्चें अपनी प्रतिभा से असम्भव को भी सम्भव कर देगें और एक उज्जल भविष्य बना पायेगें ।
उपस्थित सभी अभिवावकों ने भेल जाट विकास मंच के इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम कराते रहने हेतु कहा।
इस अवसर पर श्री सुशील राजौरा, सुरेश काकरान, सुकरमपाल, देवेन्द्र राठी,प्रवेश कुमार, सतीश चौधरी, दीन दयाल, जितेन्द्र चहल,सुरेन्द्र नेहरा, शीशपाल सिंह, चन्द्र वीर विनोद सिंह, ललित,पूरन सिंह, श्रवण जी, प्रदीप जी योगेश तंवर, रोहित चौधरी, अभय राणा, बालेंद्र, योगेन्द्र पँवार, रूपेन्द्र सिंह, दर्याव सिंह, जितेन्द्र चाहर, मुकेश, अनिल श्योरान, संदीप सांगवान, सचिन राठी, विनीत चौधरी,अंकुर सिरोही,रुपेश आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.