श्री कार्तिकेय सदन की संस्थापिका महंत साध्वी गीत गिरी जी महाराज द्वारा वार्षिक कार्यक्रम श्री भगवत धाम आश्रम में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

मनोज ठाकुर,हरिद्वार भुतवाला भागीरथी नगर स्थित श्री कार्तिकेय सदन की संस्थापिका महंत साध्वी गीत गिरी जी महाराज द्वारा वार्षिक कार्यक्रम श्री भगवत धाम आश्रम में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के पूर्व सचिव श्री महंत देवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा गुरु भक्ति मनुष्य के मन के विकारों का तर्पण कर मनुष्य के जीवन को सत्य कर्मों के माध्यम से सार्थकता की ओर ले जाती गुरु ज्ञान के दाता हैं तथा ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग धर्म कर्म के माध्यम से गुरु ही सार्थक करते गुरु ज्ञान की गंगा होते हैं उनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने के बाद मनुष्य जीवन धन्य हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री ललितानंद जी महाराज ने कहा सनातन परंपरा विश्व की सबसे मजबूत परंपरा है जो मनुष्य को सजगता के साथ ईश्वर से जोड़ते हुए कल्याण मार्ग की ओर ले जाती है महंत सूरज दास जी महाराज ने कहा जबराम नाम लिखने से जब पत्थर तैर सकते हैं तो राम नाम की महिमा का रसपान करने से यह जीवन भी तैर कर भवसागर पार हो सकता है इस अवसर पर महंत श्री नारायण दास पटवारी महामंडलेश्वर श्री ललितानंद महाराज महंत तीरथ सिंह महाराज महंत जीत सिंह महाराज महंत अरुण दास महाराज महामंडलेश्वर जगदीशानंद महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत साध्वी गीत गिरी महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज महंत जमुना गिरी महाराज महंत पूर्णानंद महाराज कोतवाल सरवन दास महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल रमेशानंद देहरादून बाबा सहित भारी संख्या में संत महापुरुषों ने भाग लिया तथा आश्रम में आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.