19 August 2026

पवित्र कुरान शरीफ की बेअदवी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्यवाही कराने के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया- भंवर सिंह

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार 01 जून, 2024 बामसेफ के आफसूट संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ,बहुजन क्रांति मोर्चा ,राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पवित्र कुरान शरीफ को जूते से कुचलकर एवं जला कर पवित्र कुरान शरीफ की बेअदवी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्यवाही कराने के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ।
बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने मीडियो को बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति पवित्र कुरान शरीफ को जूते से कुचलकर उसके पन्ने फाड़ कर जलाते हुए वीडियो बनाकर देश की कानून व्यवस्था को चुनौती देकर घोर अपराध कर देश की अमन शांति में जहर घोलने की नापाक कोशिश कर रहा है। जहां पवित्र कुरान शरीफ की बेअदवी करने वाले के खिलाफ देश के मूल निवासी बहुजन समाज में भारी आक्रोश है वहीं बामसेफ के आफसूट संगठनों के कार्यकर्ता भी बहुत आहात हैं।
राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राव फ़ज़िल मरगूब एवं राव अब्दुल करीम ने संयुक्त रूप से कहा कि पवित्र कुरान शरीफ का इस तरह घोर अपमान करने वाले व्यक्ति की हमारे तमाम संगठनों के तमाम कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैंओर दोषी व्यक्ति के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्यवाही कराने की मांग करते हैं।अगर देश की अमन शांति में जहर घोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो बामसेफ के सभी आफसूट संगठनों के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में राव फ़ाज़िल मरगूब, राव अब्दुल करीम, रूप चंद आज़ाद एडवोकेट, भान पाल सिंह रवि, धर्मेद्र कुमार, सदाकत अली, असलम, आरिफ कुरैशी, अज़ीम, सोनू अब्बासी आदि लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.