19 August 2026

गुरु के श्री मुख से निकलने वाला ज्ञान भक्तों के मन में बसे अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है महंत साध्वी राघव शरण दास महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

मनोज ठाकुर,हरिद्वार श्रवण नाथ नगर स्थित हिमालय डिपो वाली गली में श्री श्याम कुटी के परमाध्यक्ष साकेत वासी महंत श्री रघुनाथ शरण दास जी महाराज की प्रथम पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थिति में संपन्न हुई इस अवसर पर जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री अयोध्या दास जी महाराज बाबा हठ योगी महाराज महंत जहांगीर दास महाराज महंत विष्णु दास महाराज महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत महामंडलेश्वर उपस्थित थे जिनके ज्ञान की गंगा में गोते लगाने का सौभाग्य भक्तजनों को प्राप्त हुआ इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम की वर्तमान महंत साध्वी राघव शरण जी महाराज ने कहा गुरुजनों के माध्यम से प्राप्त होने वाला ज्ञान मनुष्य के मन मे बसे अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसमें ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय कर भक्तजनों का जीवन धन्य कर देते हैं गुरुजनों की महिमा बड़ी ही अपरंपार होती है ऐसे ही त्याग मूर्ति संत थे परम पूज्य गुरुदेव श्री रघुनाथ शरण दास जी महाराज उनके ज्ञान का प्रताप सदैव हम लोगों के बीच विद्यमान रहेगा महामंडलेश्वर दुर्गा दास महाराज ने कहा ब्रह्मलीन साकेत वासी महंत रघुनाथ शरण दास महाराज त्याग तपस्या और ज्ञान की एक अखंड मूर्ति थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.