श्री तुलसी मानस मंदिर में श्री गंगा दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज कुमार )भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री तुलसी मानस मंदिर में श्री गंगा दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर अनेको मठ मंदिर आश्रम अखाड़ो के महामंडलेश्वर महंत श्री महंत तथा संत महापुरुष मुख्य रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर बोलते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अवधेशानंद जी महाराज ने कहा वे भक्त और शिष्य बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त होता है इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के पूर्व सचिव श्री महंत श्री देवानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा मठ मंदिर आश्रम अखाड़े में होने वाले धार्मिक कार्य यज्ञ अनुष्ठान भंडारे आदि भक्तों के कल्याण तथा विश्व शांति हेतु किए जाते हैं संत महापुरुषों के प्रति एक कार्य में भक्तों का हित निहित होता है कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत विभूषित 1008 वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री अर्जुन पुरी जी महाराज ने इस अवसर पर राम जी की महिमा का एक सुंदर भजन भक्तजनों को सुना कर सभी भक्तों को मंद मुक्त कर दिया गुरुदेव परम पूज्य परम विभूषित श्री अर्जुन पुरी जी महाराज ने कहा धर्म कर्म कभी मिथ्या नहीं जाता धर्म कर्म के कार्य करने से मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महाराज जी के उत्तराधिकारी परम पूज्य स्वामी कामेश्वर पुरी जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति है उन्हीं के बताएं मार्गदर्शन पर चलकर हम अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं गुरु मिलाते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भव सागर की नैया के गुरु ही तारणहार इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री दुर्गा दास महाराज श्री गंगा भक्ति आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती जी महाराज श्री गुरु राम सेवक उछाली आश्रम के परमा ध्यक्ष श्री महंत विष्णु दास जी महाराज श्री उदासीन आश्रम अखाड़े के महंत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज श्री गरीबदासी आश्रम के महंत रवि देव महाराज महामंडलेश्वर श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज श्री अनिल शर्मा पार्षद पंडित शिवप्रसाद दुबे महंत सूरज दास महाराज महंत गोविंद दास महाराज महंत प्रेमदास महाराज महामंडलेश्वर अमिता भारती महाराज श्री महंत देवानन्द सरस्वती महाराज स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज कोतवाल श्री रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज श्याम गिरी रमेशानंद देहरादून बाबा कोतवाल रामेश्वर महाराज स्वामी शांति प्रकाश महाराज निमंत्रण पत्र वितरण करता व0 कोतवाल कालीचरण महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष भक्तगण उपस्थित थे इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया
 

