हरिद्वार के गली मोहल्ले में सड़कों पर खड़े किये जाने वाले वाहन बन रहे तीर्थ यात्रियों के साथ अभद्रता का कारण

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार 24 जून 2024 विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में देश के कोने-कोने तथा विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए हरिद्वार के रास्तों सड़कों पर खड़े किये गए चार पहिया दो पहिया वाहन मार्ग को पूरी तरह से मार्ग बाधित कर देते हैं जो आए दिन लड़ाई झगड़ों का कारण बनते हैं कुछ बाहरी राज्यों से आये लोग यहां पर होटल लॉज भवन लीज किराए पर लेकर तीर्थ यात्री ठहरने का व्यापार करते हैं जो इनकम से भी कई कई गुना अधिक दर पर होटल लॉज रेंट लीज पर ले लेते हैं और उसकी भरपाई के लिए तीर्थ यात्रियों के साथ हाथापाई मारपीट तरह-तरह की घटनाएं कर अवैध रूप से वसूली कर उन्हें प्रचंडित करते हैं होटल लॉज लेकर लीज पर चलने वाले बाहरी तत्वों की जांच कराई जानी चाहिए क्योंकि उनमें से अधिकतर अपराधिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं इतना ही नहीं यह आए दिन तीर्थ यात्रियों से तरह-तरह से डरा धमकाकर मारपीट कर वसूली करते हैं तथा अपने होटल लॉज के आसपास के इलाकों में अपने यहां ठहरने वाले तीर्थ यात्रियों की गाड़ियां खड़ी करवरकर मार्ग बाधित कर देते हैं तथा वहां से वह मुश्किल वाहन निकालने वाले तीर्थ यात्रियों जो कि दूसरे होटल लाजो में ठहरे होते हैं उनके साथ अभद्रता मारपीट तथा गाड़ी पर खरोच लग जाने की बात कहकर उनसे बदसलूकी कर अवैध वसूली करते हैं तथा पार्किंग के नाम पर उनकी गाड़ियां रास्ते सड़क मार्गों पर खड़ी करवरकर उनसे अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों को भी भारी सुविधा का सामना करना पड़ता है यह हाल गुजरात भवन वाली गली भाटिया भवन के सामने वाली गली हिमालय डिपो वाली गली पूर्व सभासद विमल दयानी वाली गली नीलम होटल वाली गली नरसिंह धाम वाली गली कुछ हरमिलाप के सामने वाली गली सेवा समिति वाली गली आरती होटल के पीछे की गलियों निरंजनी अखाड़ा रोड नीलम होटल वाली गली प्रीतम भवन वाली गली गुलमोहर होटल वाली गली गुदडा अखाड़े वाली गली हिमालय डिपो गली नंबर 1 व दो तीन चार पांच सहित होटल गुलमोहर होटल केशव होटल कृष्णा वाली गली आसपास के इलाके में लोगों ने होटल घरों लाजो के बाहर कई कई वर्षों से अपने चार पहिया वाहन खड़े कर मार्ग बाधित कर रखे हैं यह रास्ते सड़कों पर खड़े किए गए वहां स्थानीय लोगों की दुर्गति का कारण तो है ही यहां पर कई बार तो वाहन लेकर गुजरना तो दूर की बात है पैदल होकर गुजरना भी बहुत दूर गति का कारण बन जाता है स्थानीय प्रशासन नगर निगम जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ट्रैफिक पुलिस कभी कोई ध्यान नहीं देती आए दिन यहां पर तीर्थ यात्रियों के साथ वाहन निकालने के चक्कर में हाथपाई मारपीट और गाड़ी खरोच के नाम पर अवैध वसूली जैसे कार्य निरंतर किए जाते हैं किंतु प्रशासन कभी कोई ध्यान नहीं देता

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.