हरेला पर्व पर उदय भारत सिविल सोसाइटी ने एक पेड़ उत्तराखंड के शहीदों के नाम समर्पित करते हुए वृक्षारोपण किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

हरिद्वार 16 जुलाई 2024,उदय भारत सिविल सोसाइटी ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कर एक पेड़ जम्मू कश्मीर कठुआ में हुए उत्तराखंड के पांच शहिद जवानों की याद में लगाएं। संस्था के फाउंडर मेंबर हेमा भंडारी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड में मनाए जाने वाला प्रकृति से जुड़ा पर्व है। जो कि खुशहाली और बुजुर्गों का आशीर्वाद का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष हरेला पर्व पर समिति वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश देती है। संस्था के संरक्षक इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुवा शहर में आत्मघाती आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर संस्था द्वारा पांच वृक्ष शहीद सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह की याद में रोपे गए हैं। संस्था के सचिव अनिल सती और उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा की उदय भारत सिविल सोसायटी जल, जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। संस्था द्वारा अब तक डेढ़ सौ से अधिक पेड़ रोपे गए हैं। पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का काम भी संस्था द्वारा किया जाता है। संस्था सदस्य धीरज पीटर ने कहा उत्तराखंड हरित प्रदेश है। प्रदेश में बढ़ता तापमान संकट का विषय है हम सबको आगे बढ़कर वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर हेमा भंडारी,इंजीनियर संजयसैनी, अनिल सती, ओ पी मिश्रा, धीरज पीटर, नवनीत शर्मा , कुमकुम राजभर, दीपक मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.