श्री विष्णु धाम आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में भगतनो द्वारा विशाल संत भंडारे तथा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार भूपतवाला शांतिकुंज रोड स्थित श्री विष्णु धाम आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में भगतनो द्वारा विशाल संत भंडारे तथा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया इस अवसर पर बोलते हुए श्री विष्णु धाम के परमाध्यक्ष श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा धर्म कर्म और परोपकार इस पृथ्वी लोक पर मनुष्य के कल्याण का माध्यम संत महापुरुषों तथा दरिद्र नारायण की सेवा मनुष्य को भवसागर पार करा देती है जिस प्रकार राम नाम भजने से मनुष्य राम नाम की नैया में सवार होकर मनुष्य भवसागर पार हो जाता है उसी प्रकार संत महापुरुषों की सेवा दरिद्र गरीब जनों की सेवा भी मनुष्य को भवसागर पार कर देती है यज्ञ अनुष्ठान धर्म कर्म तथा राम चरित्र मानस जैसी पावन कथा का श्रवण करने से मनुष्य जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर भगवान श्री हरि के चरणों में विलीन हो जाता है इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में अनेकों आश्रम मठ मंदिरों से आये संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्री घनश्याम दास महाराज श्री गोपाल दास महाराज श्री आचार्य जी गोपाल शर्मा प्रभु दास महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रमेशानन्द महाराज कोतवाल रामेश्वर गिरी महंत शुक्र गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे।
 

