मुस्लिम सेवा संगठन जिला हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड की बेटी डॉक्टर तस्लीम जहां और कोलकाता की डॉक्टर बेटी मौमिता के हत्यारों की फांसी की मांग की
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार मुस्लिम सेवा संगठन जिला हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड की बेटी डॉक्टर तस्लीम जहां और कोलकाता की डॉक्टर बेटी मौमिता के हत्यारों की फांसी की मांग की गई ।
 
आज हरिद्वार उप नगरी ज्वालापुर में मुस्लिम सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष अथर अंसारी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर उत्तराखंड की बेटी डॉक्टर तस्लीम जहां और कोलकाता की बेटी मोमिता के हत्यारे की फांसी की मांग की गई।
प्रोग्राम के समापन में जिलाध्यक्ष अथर अंसारी ने कहा कि सरकार फास्ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर हथियारों को फांसी देने का काम करें, समाज सेवी गुलबहार अहमद खां ने कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक है, खां ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड सरकार से अपराधियों को फांसी की सजा की मांग की, मुस्लिम सेवा संगठन महानगर अध्यक्ष नदीम अली ने कहा कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा दी जाए ताकि देश में ऐसी घटनाएं ना हो।
प्रोग्राम में जिलाध्यक्ष अथर अंसारी, समाज सेवी गुलबहार अहमद खां, महानगर अध्यक्ष नदीम अली, सलीम ख्वाजा़, समीर अंसारी, अरशद अंसारी, डॉ शोएब खान, ग़ज़ाली पीर जी, अकरम कांच वाले, सोनू अंसारी, तनवीर कुरैशी, शारिक खान, अजमत अल्वी, अलीम कुरैशी, हाफ़िज़ गुलसन्नवर साहब, शकुने नजर, आदि मौजूद रहे।

