भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार हरिद्वार मे बड़ी ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया:- त्रिलोक सिंह
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार,भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार हरिद्वार मे बड़ी ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर घर-घर मे जोरदार तैयारियां की गई थी।श्रावण मास की अंतिम सोमवार एवं रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही लोग गंगा मे स्नान कर देवी-देवाताओ की सुख-शांति के लिए पूजा-पाठ कर रहे थे।इसके उपरांत बहनो ने भाइयो की कलाई मे रक्षासूत्र बांधकर जन्म-जन्म तक सुख-दु:ख मे साथ निभाने का वचन लिया।वहीं भाईयो ने भी बहनो को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।इस दौरान मुह मीठा करने का दौर भी जारी रहा।बच्चो ने बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
 


बहनो ने भाई की कलाई पर राखी सजाई ओर उपहार पाकर अपनो के साथ खुशियां मनायी।रक्षाबंधन का त्यौहार देर शाम तक चलता रहा।रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे रहे सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हलचल करते नजर आए परन्तु शुभ मुहूर्त के इन्तजार मे बच्चे दोपहर तक भूखे रहे।इसके अलावा मिलने वाले उपहारो का इंतजार बच्चो को रहा।साथ ही मनपसंद पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चो के लिए रोमांच भरा रहा।रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा बच्चे खुश थे।ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक,मिष्ठान पूजन,नारियल,रुमाल के साथ बहन ने राखी बांधी।भाई और बहन के इस त्यौहार को लेकर अधिकांश घरो मे बहनो ने रविवार की रात मे ही प्लानिंग कर ली थी जिससे सुबह होते ही त्यौहार की धूम घर-घर मे नजर आने लगी।सम्पूर्ण हरिद्वार मे भाई-बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
टीटीआर एंटरप्राइजेज के संस्थापक वरिष्ठ समाज सेवी त्रिलोक सिंह ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।
रक्षाबंधन के मौके पर राष्ट्रीय भागवत परिवार के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा ने भी रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।”
इस अवसर पर राहुल गिरि मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी,संजीव चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता,तीर्थ पाल रवि वरिष्ठ समाज सेवी, पुनीत कुमार पार्षद प्रतिनिधि,अजय मुखिया ,अमित गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार, लोकेश कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भागवत परिवार,कुशल पाल समाज सेवी,उपासना तेश्वर वरिष्ठ पत्रकार, सुधांशु आदि सभी ने रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाए बधाई दी।

