भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है- संजीव चौधरी

सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार शिवालिक नगर के प्रखर वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संभाली शिवालिक नगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के चुनाव की कमान शिवालिक नगर पालिका में कई हजारों वोट हैं नगर पालिका शिवालिक नगर से भारतीय जनता पार्टी भाजपा के युवा नेता संजीव चौधरी दिन भर घर-घर जन सम्पर्क कर आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। और विभिन्न वार्डों का दौरा किया और क्षेत्रवासियों से मिले, जहाँ उन्हें भारी अपार जनसमर्थन समर्थन मिल रहा है।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है अन्य दलों के लोगों को भी आज अपना भविष्य भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित नजर आ रहा है क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके सदस्य 24 घंटे जनता के बीच रहकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करते हैं।
उन्होने कहा कि शिवालिक नगर में भाजपा के प्रत्याशी राजीव शर्मा के प्रति यह भारी जनसमर्थन दर्शाता है कि जनता उन्हें एक सक्षम और समर्पित नेता के रूप में देख रही है। उनके नेतृत्व में नगर में और तेज गति से विकास और समृद्धि की नई राह खुलेगी और अधिक से अधिक विकास कार्य होगे।