राष्ट्रीय भागवत परिवार ने कावड़ यात्रियों को बांटे फल और पानी जलजीरा,अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा के नेतृत्व में सेवा कार्य किया।

प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार सावन के पावन मास में श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा पर निकले हुए हैं। इस पुण्य अवसर पर राष्ट्रीय भागवत परिवार ने एक सराहनीय सेवा भाव कार्य करते हुए कावड़ यात्रियों को जलजीरा फल और पानी की बोतलों का वितरण किया।
 
यह सेवा भाव कार्य राष्ट्रीय भागवत परिवार अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा ने कहा कि हर साल सावन में हजारों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और उनके सेवा भाव में योगदान देना राष्ट्रीय भागवत परिवार सुभाषनगर का कर्तव्य है।
इस अवसर राष्ट्रीय भागवत परिवार के महामंत्री लोकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा शिवभक्तों को ताजे फल, जलजीरा,पेयजल, जिससे यात्रियों को राहत मिली और उन्होंने राष्ट्रीय भागवत परिवार का आभार प्रकट किया।
राष्ट्रीय भागवत परिवार के सभी सदस्यो ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिवभक्तों की सेवा कर भागवत परिवार ने सावन मास में सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर लोकेश कुमार,सुनील कुमार,सोनी राय, प्रवेश बिंदल संजय कुमार,आदि अनेक सदस्यो ने भाग लिया।