28 August 2025

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी बनाए गए कुलवंत सिंह चड्ढा

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की सहमति से जिला हरिद्वार पदाधिकारियों में जोगेंद्र राठौर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती दर्शना सिंह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि वरिष्ठ समाजसेवी कुलवंत सिंह चड्ढा को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों जोगेंद्र राठौर उपाध्यक्ष, दर्शना सिंह उपाध्यक्ष एवं कुलवंत सिंह चड्ढा को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर संयुक्त रूप से शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

 

इस अवसर पर कुलवंत सिंह चड्ढा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ने शीर्ष नेताओं जिलाध्यक्ष सहित जिला के प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से पार्टी के पदाधिकारियों ने मुझे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है। उसे में ईमानदारी से पार्टी व संगठन हित में निर्वहन करुंगा। भारतीय जनता पार्टी को हर प्रकार से मजबूती देने के लिए काम करुंगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.