4 September 2025

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ हरिद्वार नगर निगम स्थित बिजली दफ्तर के बाहर कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन किया:- सतपाल ब्रह्मचारी

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस, हरिद्वार के तत्वाधान में आज  बिजली उत्पादक प्रदेश उत्तराखंड में बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ हरिद्वार नगर निगम स्थित बिजली दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि एक ओर बिजली वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है और दूसरी ओर 400 पार का नारा देने वाले घबराहट में कांग्रेस के बैंक खाते सीज कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ.पी चौहान ने कहा कि बिजली के दामों में वृद्धि से आम जन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है जिससे आम जन में भारी रोष है अगर जल्द ही सरकार ने बढ़े दाम वापिस नहीं लिए तो कांग्रेस बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी कम नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, ब्लाॅक अध्यक्ष विकास चंद्रा, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, वरुण बालियान, मनोज सैनी,  ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, विमल शर्मा साटू, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, महानगर महासचिव तरूण व्यास, महानगर उपाध्यक्ष दीपक कपूर, बलराम गिरि कड़क, पवन शर्मा, मधुकांत गिरि, मण्डलम अध्यक्ष अजय गिरि, रवि ठाकुर, शिवम नैथानी, मनोज जाटव, दीपक गौनियाल, भरत ठाकुर, रिषभ वशिष्ठ, समर्थ अग्रवाल, अंकित चौधरी, सागर बत्रा, ओम मलिक, अशोक गुप्ता, सचिन पालीवाल, मोहन सिंह राणा, दीपक पाण्डेय,शुभम जोशी, अरूण राघव, नवीन सैंस, धनीराम शर्मा, निखिल सौदाई, सौरभ सैनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.