1 September 2025

गुरु रविदास जी ने अपने जीवन के बाद भी अपने उपदेशों और रचनाओं के माध्यम से अनेक लोगों को प्रेरित किया:- मदन कौशिक

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार,श्री गुरु रविदास लीला समिति रजि.मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार का 65वां वार्षिकोत्सव समारोह गुरु रविदास महाराज के 647वें जन्मोत्सव पर रंग मंच पर स्थानीय कलाकारो द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री गुरु रविदास लीला समिति रजि.मौ.कडच्छ मे परम संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज के जन्मोत्सव की सम्पूर्ण आकर्षक लीलाओ को देखकर दर्शको ने उन्हे अपने जीवन मे उतारने का वचन लिया।

 

गुरु रविदास लीला समिति रजि.के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हरिद्वार विशिष्ठ अतिथि त्रिलोक सिंह वरिष्ठ समाजसेवी संस्थापक टीटीआर एंटरप्राइजेज हरिद्वार द्वारा श्री गुरु रविदास लीला के 65वें वार्षिकोत्सव समारोह का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।श्री गुरु रविदास लीला समिति के समस्त सदस्यो एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियो ने मुख्य अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हरिद्वार ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन के बाद भी अपने उपदेशों और रचनाओं के माध्यम से अनेक लोगों को प्रेरित किया। उनकी रचनाओं का संग्रह आज भी उनकी स्मृति को सजीव रखता है। गुरु रविदास जी का संदेश संतता, त्याग, दया और विवेकपूर्ण जीवन जीने के लिए था। उन्होंने दरिद्रता और असामाजिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी और समाज को एकता और समानता की ओर ले जाने का संदेश दिया। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया कि हम सभी भगवान के बच्चे हैं और हमारी संतता, धर्म और जाति का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने समाज में असामाजिक तथा दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि त्रिलोक सिंह वरिष्ठ समाजसेवी संस्थापक टीटीआर एंटरप्राइजेज हरिद्वार ने कहा कि रविदास जी ने अपने जीवन के दौरान समाज के असहिष्णुता और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपने भक्तों को शांति और समझौते के साथ जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के दौरान स्वयं के उत्तम उदाहरण के माध्यम से समाज को उत्तम संदेश दिए। रविदास जी के कार्यों का महत्व बहुत अधिक है। उन्होंने संत मत को आगे बढ़ाया और भारतीय समाज के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनकी वाणी और काव्य आज भी लोगों को प्रभावित करते हैं और उनकी उपदेशों को आज भी माना जाता है। उनके जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों के कारण उन्हें भारतीय समाज में महान संत के रूप में याद किया जाता है।

श्री गुरु रविदास लीला समिति रजि.मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के समस्त पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गुरु रविदास लीला समिति रजि.के संयोजक रवि प्रकाश ने कहा कि हम सभी के लिए संत रविदास जी का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज में जातिवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने भक्तों को शिक्षा और अवसरों का उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने भगवान के सामने सबको एक समान माना और सभी में एकता का भाव फैलाया। उनका संदेश हमें यह बताता है कि हम सभी एक ही परमात्मा के पुत्र हैं और हमारे बीच कोई भेद नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर सह संयोजक अशोक हरदयाल ने बताया कि परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन और कार्य समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने समाज में जाति-व्यवस्था के विरोधी आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज में समानता और एकता के संदेश को फैलाया और समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने का प्रयास किया।

गुरु रविदास लीला समिति के अध्यक्ष श्यामल कुमार ने कहा कि जितने भी धार्मिक ग्रंथ एवं धार्मिक किताबें हम पढ़ते है। उस बारे में संत गुरू रविदास महाराज ने अपनी वाणी एवं रचनाओं के माध्यम से वर्णन किया है। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास हमेशा ही बाहरी आडंबरों का विरोध किया है। जात-पात के भेदभाव से उठाकर सभी धर्मों को एकता सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। ऐसे में आज हमारा दायित्व बनता है कि हम गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर सच्चे हृदय से इंसानियत की सेवा करें।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री योगेंद्र पाल रवि ने कहा कि संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे।वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। संत रविदास जी ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों व अंधविश्वास को पूरी तरह समाप्त कर समाज को सही दिशा दिखाई। हम सभी को समाज में फैली छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

श्री गुरु रविदास लीला समिति रजि.के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रवि प्रकाश संयोजक,अशोक हरदयाल सह संयोजक, श्यामल प्रधान अध्यक्ष,शिव पाल रवि उपाध्यक्ष,योगेंद्र पाल रवि महामंत्री, राजन कुमार कोषाध्यक्ष, अरविन्द नौटियाल उप कोषाध्यक्ष,किरण पाल आडीटर,तीर्थ पाल रवि,अशोक कुमार, देवानंद,डेविड मुखिया,मोदीमल तेगवाल, विजय पाल सिंह,मेहरचंद,जयन्ती भूषण,रमेश भूषण, कमाल सिंह, विशाल मुखिया,कुशल पाल सिंह, किशनचंद,आशीष कुमार, किशोर पाल,ब्रजेश कुमार, डॉ. देशराज, विजयपाल, अजय मुखिया ,रक्षक लाम्बा,विनोद कुमार,गोपाल सिंह,योगेश कुमार,पवन दबौड़िए ,दीपांशु, अभिषेक कुमार, अमरदीप, संदीप, महीपाल सिंह, सतीश कुमार, नवीन कुमार धर्मपाल सिंह आदि सैकड़ो महिलाए पुरूष बच्चे उपस्थित हुए और पुण्य के भागी बने।लीला समिति का सफल संचालन योगेंद्र पाल रवि द्वारा किया गया।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.