7 September 2025

भक्तों की आस्था और माता की कृपा का महा पर्व है मां चंडी चौदस पर्व श्री महंत रोहित गिरी जी महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार नील गंगा की पर्वतमाला में सदियों पुराने मंदिर मां चंडी देवी मंदिर में चंडी चौदस का महा पर्व माता की भक्ति के साथ भक्तजनों तथा मंदिर समिति द्वारा बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए मंदिर के श्री महंत रोहित गिरी जी महाराज ने कहा पौराणिक मां चंडी देवी मंदिर सदा से ही भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आता है माता उसकी झोलियां खुशियों से भर देती हैं उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है चंडी चौदस का महान पर्व माता की भक्ति और भक्तों की आस्था का सदा से ही केंद्र रहा है।

 

इस महापर्व पर माता के द्वारा में हजारों की संख्या में भक्तजन माता के दरबार में आए तथा उन्होंने अपनी मन्नतें मांगी माता के द्वार पर माथा टेका तथा जो माता के द्वारा में पहले आए थे जिनकी मन्नतें पूर्ण हुई है उन्होंने मन्नत पूर्ति पर माता के दरबार में माथा टेका चंडी चौदस महापर्व पर माता के मंदिर में लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.