श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व ज्वालापुर हरिद्वार मे हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया:-त्रिलोक सिंह

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मौ.कडच्छ गली नं- 4 ज्वालापुर हरिद्वार मे हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी उत्सव के शुभ अवसर पर मंदिरो को भव्य रूप से सजाया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां सजायी गयी। अर्द्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन एवं आरती की गयी तथा श्रद्धालुओं को माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। त्रिलोक सिंह संस्थापक टीटीआर एंटरप्राइजेज वरिष्ठ समाज सेवी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म धरती पर अधर्म और अत्याचार के नाश के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी लीलाओं से धर्म, सत्य, और प्रेम का मार्ग दिखाया। गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने कर्मयोग, भक्तियोग, और ज्ञानयोग के द्वारा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रकृति के साथ अद्भूत प्रेम था। गोवर्धन लीला के माध्यम से उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और सम्मान का संदेश दिया।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.