नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत- आप

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार 31अगस्त 2024,आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर आज नव नियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयो का भव्य स्वागत हुआ। अवगत कराना है कि नव नियुक्त कार्यकारिणी में संजय सैनी को जिलाध्यक्ष हरिद्वार अधिवक्ता सचिन बेदी को जिला उपाध्यक्ष अमरीश गिरि जी को महासचिव संगठन और जाति राम को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रशांत राय जी को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष और ममता जी को महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है इस अवसर पर उपस्थित रहें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह जी ने सभी को बधाई दी और कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन का गठन कर दिया गया है। धरातल पर कार्य करने वाले और पार्टी में निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है शीघ्र ही निचले स्तर तक पूरे प्रदेश में संघठन खड़ा होगा और पार्टी नगर निकाय का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा की शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी और विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी और अच्छे जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारी देकर बूथ स्तर तक पार्टी की काम की राजनीतिक और बदलाव की राजनीति को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने मोहल्ला रिपेयर कैंप चला रखा है जिसके माध्यम से लोगों के घरों के रिपेयर के काम निशुल्क करवाए जा रहे । इसी प्रकार चलाए जा रहे व्यवहारिकता की क्रांति अभियान के तहत जन हित से जुड़े 9 मुद्दों पर आपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं।जो आपत्तियां दर्ज की गई हैं उन पर आगे सूचना भी मांगी गई है। सूचना प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । अब संगठन बन चुका है तो पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएगी आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। गरीब जनता से जुड़े हुए मुख्य 4 मुद्दे हैं बिजली, सीवर, पानी ,और हाउस टैक्स आम आदमी पार्टी इन चारों मुद्दों पर कार्य करेगी। इन चारों से संबंधित सूचनाएँ माँगी हुई हैं। सूचनाएं प्राप्त होने के उपरांत- कि लिए जाने वाले बिलों में क्या क्या त्रुटियाँ हैं क्या अधिक लिया जा रहा है क्या असमानताएं हैं उनका अध्ययन कर इन चारों मुद्दों पर आवाज़ उठाई जाएगी। इस अवसर पर वार्ड नंबर 33 और 35 से श्रीमती राकेश, बिमला देवी कोमल और बबली ने पार्टी की सदस्यता भी ली।
इस अवसर ब्रह्मपाल चौहान,श्रवण कुमार गुप्ता, बालेश सिंह, यशपाल चौहान, डॉ॰ मेहरबान अली, राकेश लोहाट,अमन द्वीप,सतेन्द्र कुमार,चांद सिंह शुभम सेनी, सागरतेश्वर , अनूप चौधरी , शिव कुमार, दयाराम रवि,नरेश कुमार, सुनील नौटियाल, आकाश, मुहम्मद हुसैन ,खालिद हसन, विजयपाल उपस्थित रहें।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.