हरिद्वार,ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार,ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया।शहर के बीचो-बीच रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।जानकारी के मुताबिक घटना में 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान पर धावा बोला और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।

 

बदमाशों ने दुकान में घुसते ही मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और काउंटर तोड़कर जेवरात समेटने लगे। वही बताया जा रहा है की बदमाशो ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान दुकान के अंदर गोली चलने की भी सूचना मिली है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.