भारत देश में एक से बडकर एक प्रतिभा – सुनील सेठी।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार (मनोज ठाकुर)दक्षिण एशिया बिरादरी नई दिल्ली द्वारा आयोजित 34 में सम्मेलन का उद्घाटन आज योग अनुभव आश्रम खड़खड़ी में स्वामी विश्वास पूरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी का संस्था द्वारा स्वागत किया गया। दक्षिण एशिया बिरादरी के इस कांफ्रेंस में आठ राज्यों के लगभग 55 प्रतिनिधि शामिल हुए नेपाल से विशेष रूप से आए श्री मदन भंडारी मुख्य आकर्षण रहे, दक्षिण एशिया कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा शुरू हुई इन कार्यक्रमों में आंध्र प्रदेश के श्री रवि तेजा ने शिव वंदना प्रस्तुत करें त्रिपुरा की सुतापा सेन ने राजस्थानी नृत्य कालबेलिया प्रस्तुत किया उड़ीसा से डॉक्टर चितरंजन साहनी ने राधा कृष्ण रासलीला प्रस्तुत करें उड़ीसा से ही डॉक्टर संगीता सनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया इसके साथ ही हरिद्वार महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सुनील सेठी का दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया आज के जनरल बॉडी की मीटिंग में दक्षिण एशिया बिरादरी के नए अध्यक्ष का भी चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से श्री दीपक मालवीय को दक्षिण एशिया बिरादरी का नया अध्यक्ष चुना गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सुनील सेठी ने कहा की दक्षिण एशिया बिरादरी की यह कॉन्फ्रेंस हरिद्वार जैसी अध्यात्मिक नगरी में मां गंगा के आशीर्वाद का ही परिणाम विभिन्न राज्यों और देश से आए प्रतिनिधि का हरिद्वार की जनता और व्यापार मंडल दिल से शुक्रिया अदा करता है और भविष्य में इस तरह के आयोजन के लिए पूर्व तैयारी के साथ व्यापार मंडल और हरिद्वार के नागरिक सभा पूरी मदद करेगी उन्होंने दोबारा इस कांफ्रेंस को आयोजित करने के लिए आमंत्रित भी किया बिरादरी 1990 में जनता से जनता के बीच संवाद करने उनके बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान व्यापारिक आदान-प्रदान शैक्षिक और एक दूसरे की संस्कृति को पहचान बढ़ाने के लिए किया गया था इसके संस्थापक सदस्यों में श्री अटल बिहारी वाजपेई से इंद्र कुमार गुजराल आचार्य राम मूर्ति विमलटकर और श्री सतपाल जी प्रमुख रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री धर्मपाल अरोड़ा श्री जीएस भट्टी पूर्व डीजीपी पंजाब श्रीमती श्रीमती शशि थापर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंजाब श्री गुरु चरण सिंह बिरादरी के अध्यक्ष से दीपक मालवीय ,adhwan पांडिचेरी श्री रवि मोहंती श्री किशोर तलमले,महाराष्ट्र श्रीमती चित्रा सुकुमारन केरला, श्री रमेश शर्मा दिल्ली ,स्वामी अविनाश पुरी जी ,महाराज, नौशाद अलम मंसूरी एवं नेपाल से पधारे श्री मदन भंडारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम कल दोपहर 12:00 बजे सर्टिफिकेट वितरण के बाद समाप्त होगा। मुख्य रूप से भूदेव शर्मा,रवि बांगा, राकेश सिंह, नंदकिशोर पांडे, अनिल कोरी, आशीष अग्रवाल, पवन पांडे एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.