डंपिंग जोन बना जी का जंजाल, क्षेत्रवासियों में पनपा आक्रोश रविवार को क्षेत्रवासी करेंगे धरना प्रदर्शन

प्रमोद कुमार हरिद्वार
 
डंपिंग जोन हटाने को लेकर भाजपा के निवर्तमान पार्षद ने सौंपा नगर आयुक्त को पत्र
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार वार्ड नं – 54 में बना डंपिंग जोन क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।बार बार शिकायत करने के बाद भी डंपिंग जोन को शिफ्ट नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों का पारा गरम हो रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। वरिष्ठ समाजसेवी विक्की गैरा के नेतृत्व में रविवार को धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने की दिशा में निवर्तमान भाजपा पार्षद नागेन्द्र सिंह राणा ने शनिवार को नगर आयुक्त को पत्र देकर कूड़ा स्थल का निस्तारण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 54 स्थित जगजीतपुर -ज्वालापुर संपर्क मार्ग पर आंवला वाला बाग के समीप गुरुकुल की जमीन पर नगर निगम की ओर से डंपिंग जोन बनाया हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों को अधिक दुर्गंध और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध अधिकारियों को अवगत कराया था ।लेकिन इस कूड़ा स्थल को बदलने का कार्य नहीं हो सका। जनहित में इसे हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

