भेल मजदूर एकता मंच के श्रमिक संगठनो द्वारा भेल कर्मचारियो के पीपी बोनस भुगतान विभिन्न मांगो हेतु भेल कर्मचारियो ने बाइक रैली निकाल विशाल विरोध प्रदर्शन किया
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को ” भेल मजदूर एकता मंच” के अंतर्गत भेल , हरिद्वार के श्रमिक संगठनों द्वारा भेल कर्मचारियों के पीपीपी एवं बोनस के दीपावली पूर्व भुगतान और भेल कर्मचारियों की अन्य ज्वलन्त व लंबित समस्याओं पर अब तक कोई निर्णय न होने के कारण आज दोपहर साढ़े तीन बजे भेल हीप मेन गेट से फाउंड्री गेट तक भेल कॉरपोरेट एवं स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए विशाल बाइक रैली ‘कर विरोध प्रदर्शन ‘ किया गया इसके बाद फाउंड्री गेट पर एक जनसभा आयोजित की गई । जनसभा को संबोधित करते हुए मंच के सहभागी संगठन बीएमकेपी, इंटक, हीप के अध्यक्ष श्री मुकुल ने कहा कि भेल कॉर्पोरेट प्रबंधन के साथ विगत 27 अगस्त को हुई सब कमेटी की बैठक में भेल कर्मचारियों की ज्वंलत समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान कर निर्णय लेने की बात कही ।एवं 23 अक्टूबर को होने वाली जेसीएम की बैठक में भेल कर्मचारियों के पीपीपी और बोनस का भुगतान दीपावली पूर्व किये जाने की बात कही ।
 


भेल वर्कर्स यूनियन, एचएमएस, हीप के महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा भेल प्रबंधन द्वारा सब कमेटी में जो निर्णय लिए गए थे उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाए।कर्मचारियों की शिफ्ट टाइमिंग को परिवर्तन कर दोपहर में एक घंटे का लंच करते हुए चार बजे से साढ़े बारह बजे तक की शिफ्ट चलाई जाए एवं द्वितीय शिफ्ट के कर्मचारियों को देर रात्रि अल्पाहार भत्ता दिया जाये एवं भत्ते को शीघ्र रिवाईजड किया जाए इसके अलावा कर्मचारियों के सभी ज्वलंत मुद्दों का समाधान किया जाए जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढेगा जिससे कम्पनी की उत्पादकता भी बढ़ेगी । इसके बाद एच.ई.डब्लू.टी.यू. , निफ्टू संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री रामयश सिंह जी ने कहा की सर्व प्रथम भेल प्रबंधन को 23 अक्टूबर को होने वाली जॉइंट कमेटी में पी पी एवम बोनस का सम्मानजनक राशि का भुगतान दीपावली से पूर्व 28 अक्टूबर तक सुनिश्चित किया जाए जिससे कर्मचारी दीपावली का त्योहार ठीक से मना सके ।साथ ही कहा कि कैंटीन की व्यवस्था बहुत खराब है भोजन एवं नाश्ते की क्वालटी में सुधार नही हो रहा है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है इसमें शीघ्र सुधार किया जाये एवं लंच / डिनर कर बाद चाय एवं मिष्ठान वितरण शीघ्र शुरू किया जाये। एटक महामन्त्री परमाल सिंह ने कहा कि भेल टाउनशिप के आवासों में मेंटिनेंस नही हो पा रहा है साथ ही आसामाजिक तत्वों द्वारा कर्मचारियों के साथ किये जा रहे विवाद एवम वाहन दुर्घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा एवम डर का माहौल बना हुआ है प्रबंधन उक्त समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करे जिससे कर्मचारियों को समस्या से निजात मिल सके ।इस प्रदर्शन में विकास सिंह, अश्वनी चौहान, रवि कश्यप, प्रेम सिमरा, राधे श्याम सिंह,प्रहलाद चौहान, ,घनश्याम यादव, रजनीश कुमार,रविन्द्र चौहान, बलवीर रावत, अमित गोगना, प्रशांत गुप्ता,सचिन चौहान, राजकुमार, नरेश सिंह, मोहित तिवारी,सुनील कुमार , ,राकेश मालवीय के अलावा हीप एवम cffp के सैकड़ो कर्मचारी शामिल थे ।

