22 August 2026

जीवन के संकट को बचाना है तो वृहद स्तर से पौधारोण अभियान चलाया जाये: स्वामी अरूण गिरी

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार,(मनोज ठाकुर)18 अक्टूबर। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज विश्व के सभी देशों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति एवं मानव उत्थान के लिए ग्लोबल अभियान की शुरूआत कर रहें है। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए उन्होंने पूरे देश में 10 करोड़ पौधे भेंट करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। जीवन को सुखद बनाना है तो प्रदूषण को कम करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता नितात जरूरी है। पर्यावरण संतुलित होगा तो जीवन पर आ रहे संकटों का समाधान भी होगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि वृक्ष बचेगे तो मनुष्य का जीवन बचेगा। धरा पर पौधों का होना जरूरी है। जीवन पर संकट लगातार मड़रा रहा है। पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को भी पौधारोपण अभियान के प्रति समाज को जागरूक करना चाहिए। स्कुल कॉलेजों के माध्यम से वृद्ध स्तर से पौधा रोपण अभियान चलाया जाये। धर्मनगरी नगरी को हरा-भरा बनाने के लिये हमें मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाने रखने के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी है और अपनी भागीदारी पौधा रोपण में आवश्य दें।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.