दीपावली का पावन पर्व खुशियों और आपसी भाईचारे के मिलन का पावन पर्व है विधायक रवि बहादुर
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार ज्वालापुर के विधायक श्री रवि बहादुर ने दीपावली के अवसर पर कहां दीपावली का पावन पर्व आपसी भाईचारे सद्भावना और मिलन का पावन पर्व है जिस प्रकार दीपावली के जलने वाले दीपको कि अभा अंधकार का अंत कर देती है उसी प्रकार आपसी सद्भावना भाईचारा मनुष्य के जीवन में खुशियों की उमंग भर देते हैं इस दीपावली के पावन पर आओ हम सब मिलकर एक भय तथा भ्रष्टाचार मुक्त नवभारत का निर्माण करें दीपावली का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है यह हमें सीख देता है कि हमें बुराई और बुरी संगत से हमेशा दूर रहना चाहिए अन्यथा अंत निकट है अहंकार मनुष्य के मन मस्तिष्क को हर लेता है मनुष्य को अपना अहम और अहंकार अपने मन मस्तिष्क से पूरी तरह दूर कर देना चाहिए अहंकार सदा से ही मनुष्य के पतन का कारण रहा है आपसी सद्भावना भाईचारा सदा खुशियों का प्रतीक रहा है इस दीपावली के पावन पर्व पर मैं सभी क्षेत्रवासियों सभी हरिद्वार तथा सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं रिपोर्टिंग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द
 

