दीपों की जगमगाहट मनुष्य के जीवन में खुशियों का उजाला कर देती है जगदीश लाल पाहवा
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट तथा समाजसेवी श्री जगदीश लाल पहावा ने दीपावली के अवसर पर बोलते हुए कहा जिस प्रकार दीपावली के जगमगाने वाले दीपों की जगमगाहट मनुष्य के आसपास के वातावरण से अंधकार को दूर कर देते हैं इसी प्रकार जीवन में सच्चाई और अच्छाई मनुष्य के जीवन को सफल कर देती हैं अहंकार सदा से ही मनुष्य के पतन का कारण रहा है इसलिए घमंड अहंकार झूठी शान से हमेशा दूर रहना चाहिए सभी से मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहना चाहिए यही जीवन है और दीपावली जैसा महान पावन पर्व हमें यही सीख देता है बड़े-बड़े अहंकारी रावण जैसे शूरवीर अहंकार के वसीभूत होकर अपनी बुद्धि का हरण करा बैठे और अपने पतन को प्राप्त हुए अहंकार मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देता है ज्ञान बुद्धि विवेक सम्मान यही हमारी संस्कृति है इसी के बलबूते पर भारत शुरू से विश्व गुरु की भूमिका अदा करता रहा है और करता रहेगा।
 

